इस डिजिटल पत्रिका के द्वारा हमारा प्रयास रहेगा कि एक महिला की बात दूसरी महिला तक पहुंचायें. महिलाएं मुखर हों और महिला आंदोलन को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाये. हम चाहते हैं कि देश भर में ही नहीं विश्व के किसी भी कोने में होने वाले महिला आन्दोलनों की रिपोर्ट हम इसमें ला सके. इस पत्रिका को पढ़ने वाली प्रत्येक महिला से यह आशा की जायेगी कि वे अपनी जगह पर महिला उत्पीडन के विरुद्ध की जानेवाले कार्यक्रमों की रिपोर्ट हम तक जरूर पहुंचायेंगी.
